Career in Mechanical Engineering: Scope.
Corona effects विश्व में पिछले २ वर्ष में कोरोना की वजह से बहुत कुछ घटा है जिसकी वजह से बहुत सी Manufacturing Units या तो बंद हो गयी या Production कम कर दिया । Past और Present में Global Manufacturing Hub चीन है । कोरोना के आने के बाद से सभी बड़े देश इसको Replace करने के बारे में सोच रहे हैं । जहाँ ये Manufacturing हब बन सकते हैं उसमें भारत का नाम सबसे आगे है । कोरोना के वजह से अभी तक Business / Manufacturing Activities सुचारू नहीं हुई हैं परन्तु अब यह धीरे धीरे पटरी पर आ रहा है और Factories फिर से चालू हो रही है । Opportunities in India भारत के अंदर अभी विदेशी निवेश का आना जारी है जो के Government of India के हिसाब से पिछले वर्ष ( 2020-21) में US $ 81.72 Billion था जो की एक काफी उत्साहित करने वाली बात है । हाल ही में एक बहुत ही बड़ी डील AIRBUS एवं TATA के बीच में हुई है जो की Military Aircrafts बनाने के लिए है । इसी प्रकार से 17,200 नयी कम्पनियों ने अप्रैल से जून के ब...